उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार, 29 मई को एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया है। इस सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 12 अन्य यात्रियों चोटें आई है। जिनमें से कुछ गंभीर हालत में हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर आज सुबह एक टूरिस्ट बस के ट्रक से टकराने पर हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि कर्नाटक से 16 लोगों को लेकर यह ट्रेवलर बस अयोध्या जा रही थी, तभी मोतीपुर इलाके के ननिहा बाजार में यह घटना हुई, क्योंकि यह बस विपरीत लेन में प्रवेश कर गई। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और ट्रेवलर बस में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घटना स्थल पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। मैं बहराइच में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के लिए गहरा खेद व्यक्त करता हूं। मैं दिवंगत आत्माओं के परिवार की शांति की कामना करता हूं।”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस चालक सहित 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि 12 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
