World-Greatest-Places

टाइम पत्रिका (TIME Magazine) ने 2022 के लिए दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थानों (World’s Greatest Places) की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के दो शहरें हैं। भारत के अहमदाबाद (Ahmedabad) और केरल (Kerala) को विश्व के 50 महानतम स्थानों की सूची में शामिल किया गया है। अहमदाबाद और केरल के अलावा, टॉप 50 की सूची में शामिल अन्य शहरों में सियोल, बाली, ग्रेट बैरियर रीफ और कई अन्य शहर शामिल हैं।

टाइम के अनुसार भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर के रूप में, अहमदाबाद प्राचीन स्थलों और समकालीन नवाचारों को समेटे हुए है, जो इसे सांस्कृतिक पर्यटन के लिए एक पवित्र स्थल बनाते हैं। साबरमती नदी के तट पर 36 एकड़ में बसे शांत गांधी आश्रम से लेकर नवरात्रि तक, एक जीवंत नौ दिवसीय उत्सवको दुनिया का सबसे लंबा नृत्य उत्सव माना जाता है। अहमदाबाद के गुजरात साइंस सिटी, एक विशाल मनोरंजन केंद्र और थीम पार्क, ने पिछले साल तीन प्रमुख आकर्षणों का अनावरण किया, जिसमें स्थानीय वनस्पतियों पर जनता को शिक्षित करने के साथ-साथ शतरंज खेलने और योग का अभ्यास करने के लिए नए स्थान प्रदान करने के लिए 20 एकड़ का प्रकृति पार्क शामिल है।

वहीं, टाइम के लिए केरल, भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। शानदार समुद्र तटों और हरे-भरे बैकवाटर, मंदिरों और महलों के साथ, इसे अच्छे कारणों से “भगवान का अपना देश” कहा जाता है। यहां अलेप्पी में स्थित आयुर्वेदिक केंद्र ‘अमाल टमारा’ स्वास्थ्य जीवन का एक तरीका है। एलेप्पी बैकवाटर्स में यह शांत आयुर्वेदिक रिट्रीट ध्यान, योग अभ्यास, आयुर्वेदिक उपचार और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की उनकी टीम द्वारा सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए भोजन की पेशकश करता है।

दुनिया की 50 सर्वश्रेष्ठ डेस्टिनेशन्स की लिस्ट

  • रस अल खैमा (यूएई)
  • पार्क सिटी (उटाह)
  • गैलापागोस आईलैंड
  • डोलनी मोरावा (चेक रिपब्लिक)
  • सियोल (दक्षिण कोरिया)
  • ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया)
  • दोहा (कतर)
  • डेट्रोइट (मिशिगन)
  • केरल (भारत)
  • दि आर्कटिक
  • अहमदाबाद (भारत)
  • नैरोबी (केन्या)
  • वेलेंसिया (स्पेन)
  • क्वींसटाउन (न्यूजीलैंड)
  • ह्वांगे नेशनल पार्क (जिम्बाब्वे)
  • हिस्टोरिक सिल्क रोड साइड (उजबेकिस्तान)
  • साओ पाउलो (ब्राजील)
  • ट्रांस भूटान ट्रैल (भूटान)
  • डीवॉन (इंग्लैंड)
  • बाली (इंडोनेशिया)
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन
  • क्युशू आईलैंड (जापान)
  • रापा नुई (चिली)
  • साल्टा (अर्जेंटीना)
  • पोर्ट्री (स्कॉटलैंड)
  • टोफिनो (ब्रिटिश कोलंबिय)
  • बोराकेय (फिलीपींस)
  • मडेरा (पुर्तगाल)
  • फ्रांसचोएक (दक्षिण अफ्रीका)
  • मियामी (फ्लोरिडा)
  • एल चालटेन (अर्जेंटीना)
  • बोगोटा (कोलंबिया)
  • दि एलेनटेजो (पुर्तगाल)
  • लोवर जाम्बेजी नेशनल पार्क (जाम्बिया)
  • कौनस (लिथुआनिया)
  • सिटौची आईलैंड (जापान)
  • कैलब्रिअ (इटली)
  • सैन फ्रैंसिस्को (कैलिफॉर्निया)
  • स्केलेफ्टिया (स्वीडन)
  • कॉपेनहेगन (डेनमार्क)
  • मार्सेलिस
  • थेसालोनिकी (ग्रीस)
  • इस्तानबुल
  • इलुलिसैट (ग्रीनलैंड)
  • जमैका
  • फ्रीमैंटल (ऑस्ट्रेलिया)
  • टॉरोंटो
  • किगाली (रवांडा)
  • रिवेएरा नयारित (मेक्सिको)
  • पोर्टलैंड (ऑरिगन)

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *