omicron

कोविड (Covid) के ओमिक्रोन (Omicron) वेरिएंट का सब-वेरिएंट अब भारत में भी दस्तक दे चूका है। केंद्रीय निकाय INSACOG ने भारत में कोविड -19 वायरस के BA.4 और BA.5 वेरिएंट की पुष्टि की है। एक केस तमिलनाडु और दूसरा तेलंगाना में मिला है। तमिलनाडु में 19 साल की एक महिला BA.4 वेरिएंट से संक्रमित पाई गई। रोगी में केवल हल्के लक्षण दिखाए दिए हैं और वो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

इससे पहले, एक अन्य दक्षिण अफ्रीकी यात्री को हैदराबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने पर कोविड के BA.4 वेरिएंट के लिए पॉजिटिव पाया गया था। दूसरी ओर, तेलंगाना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति में कोविड का BA.5 वेरिएंट पाया गया। रोगी में केवल हल्के लक्षण दिखाए दिए हैं और वो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

BA.4 और BA.5 विश्व स्तर पर प्रसारित होने वाले हाइली- ट्रांसमिसिबल Omicron वेरिएंट के सब-वेरिएंट हैं। ये सबसे पहले इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से रिपोर्ट किए गए थे और अब कई अन्य देशों से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ये सब-वेरिएंट रोग ज़्यादा गंभीर नहीं हैं और न ही इस रोग में अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत पड़ती है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *