Jamshedpur-Godown-massive-fire

झारखंड के जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गयी है। जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गयी है। आग की लपटें इतनी है कि आसमान में ऊंची उठ रही है। आगे से निकले धुएं ने आसपास के इलाके को ढक दिया है। लोगों को इस धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है।

बता दें कि यह आग जमशेदपुर के उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे एक टायर गोदाम में देर रात लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका मानगो डिमना चौक से पारडीह के बीच पड़ता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

इस भीषण आग को बुझाने की लगातार कोशिश की जा रही है। करीब 10 से भी अधिक घंटे के बाद भी रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है।अब तक 45 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। इसके बावजूद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

आसपास के लोग अपने घर और दुकान को खाली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह आग लगी, उस वक्त गोदाम बंद था। प्रशासन ने आसपास के इलाके के लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नुकसान कम से कम हो। इसलिए लोग खुद से अपने सामान दूसरी तरह पर शिफ्ट कर रहे हैं।

इसके साथ ही इस भीषण आगे से निकलने वाला धुएं से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस आग के धुएं करीब पांच किलोमीटर के इलाके में लोगों का रहना मुश्किल कर रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *