AKSHARA-,-KHESARI-AND-PAWAN

पावर स्टार और ट्रेंडिंग स्टार के बीच चल रहा विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री को दो गुटों में बांट रहा है। जहां कुछ भोजपुरी स्टार्स पावर स्टार यानी पवन सिंह के साथ वहीं कुछ भोजपुरी सेलिब्रिटी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ हैं। समर सिंह द्वारा खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल करने के बाद पवन सिंह पहली बार पावर स्टार vs ट्रेंडिंग स्टार वाले विवाद पर खुल कर सामने आये और लाइव आकर उन्होंने अपने फैंस से अपनी गलती की माफ़ी मांगी। जिसके बाद खेसारी लाल यादव भी लाइव आये और Indirectly उन्होंने समर सिंह से माफ़ी मांगी। लेकिन इनसब के बीच लोगों को कहीं ना कहीं अक्षरा सिंह के जवाब का इंतज़ार था कि वे क्या सोचती हैं इस विवाद पर। और ETV भारत को दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षरा ने इस विवाद पर अपनी बात रखी। जहां कई स्टार्स, ट्रेंडिंग स्टार और पावर स्टार के बीच चल रहे विवाद पर indirect तरीके से अपनी बातों को रख रहें हैं तो वहीं अक्षरा सिंह ने ETV भारत को दिए इंटरव्यू में अपने विचारों को बेधड़क रखीं है।

दो स्टारों के बीच चल रहा विवाद आये दिन नया रुख ले रहा है। कभी समर सिंह तो कभी रितेश पांडेय तो कभी सबको अपनी बातों से हँसाने वाले बताशा चाचा भी इस विवाद पर अपनी बातों को रखते दिखते हैं। अब इसी बीच भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इस विवाद पर अपनी बातों को रख रही हैं। एक समय में सुपरहिट जोड़ी रही पवन – अक्षरा की जोड़ी, भले ही आज ये जोड़ी टूट गयी है लेकिन आये दिन इस जोड़ी के लोग विवादों में घिरे ही रहते हैं। अभी पवन सिंह विवाद में घिरे हुए हैं और इस विवाद पर अक्षरा ने बाकि स्टार्स के विपरीत जा कर अपनी बातों को बेधड़क रखा है। और पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच चल रहे विवाद को छियालेदार बता डाला है।

अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग एल्बम के द्वारा भोजपुरी इंडस्ट्री में आदम रखते हैं वे लोग ही इंडस्ट्री में छियालेदार बचा रहे हैं। ऐसा कहते हुए उन्होंने Directly पावर स्टार पवन सिंह को घेरा है। अक्षरा ने पवन सिंह को घेरते हुए कहा कि अगर कोई बड़ा स्टार है और खुद को बड़ा स्टार होने का दवा कर रहा है तो वो ये नहीं कहेगा कि हरमोनियम लेकर आओ फरिया लिया जायेगा। बता दें कि बीते शुक्रवार को पवन सिंह अपने इंस्टाग्राम से लाइव आकर ये बात कही थी कि “अगर एतने कॉम्पिटिशन के मन बा त आ जाहिए हारमोनियम ले के देख लिहल जाई कि केतना अच्छा से भिखारी ठाकुर के गए सकत बा।”

और इस बात को ले कर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को घेरा और बहुत कुछ सुनाया। अक्षरा ने ये भी कहा कि अगर आप बड़े स्टार हैं तो आपको ये बताने की जरूरत नहीं है कि आप क्या हैं। अगर आप इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों के लिए ऐसी सोच रखते हैं तो आप क्या इंडस्ट्री को Grow करेंगे। आप लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को बनाने वाले लोगों के काम को बर्बाद कर रहे हैं। स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, भारत शर्मा, कुणाल सिंह, मनोज तिवारी इन लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को सींचा है। और एल्बम के द्वारा आये लोगों ने इस इंडस्ट्री में छियालेदार मचा रखा है। दिनेश लाल यादव भी एल्बम के द्वारा इंडस्ट्री में आये थे और उन्होंने ये Prove किया कि वो सुपरस्टार हैं।

अक्षरा सिंह ने अपने इंटरव्यू में पवन सिंह को घेरते हुए बहुत कुछ कहा और जिससे ये साफ़ पता चल रहा है कि वो इन दोनों स्टारों के बीच चल रहे विवाद में किसकी और है। और साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टोरी शेयर किया है जिसमें उन्होंने Go Air के सर्विस को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है और लिखा है कि Go Air महा घटिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *