job

यूपीएसएसएससी की सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक और फोरमैन प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 के तहत यह परीक्षा आगरा, बरेली, कानपुर नगर, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। जिसके परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल को यूपी के 8 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से सम्बंधित उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि, प्रदेश के आईटीआई में पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए सभी जिलों में 21 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेला लगाया जाएगा। जिसमें सभी नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में लगाया जाएगा। जिसके तहत एक लाख से ज्यादा युवाओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

UPSSSC Admit Card Direct Link

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *