कार्तिक खत्म होते ही शादी का सीजन शुरू हो चूका है। और इसी के साथ सरकार की कोरोना को देखते हुए नई गाइडलाइन भी जारी किये जा रहे हैं। इसी बीच सरकार ने शादी के सीजन को देखते हुए कई तरह के गाइडलाइन जारी किये हैं। उन्हीं में से एक है डीजे और बारात जुलूस पर रोक। जी हां, सरकार ने गाइडलाइन जारी कर कहा है कि डीजे और बारात जुलूस पर रोक जारी रहेगी।
राज्य सरकार ने Unlock 9 के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश का अनुपालन 23 नवंबर से 30 नवंबर तक करना होगा। जारी आदेश के अनुसार शादी की पूर्व सूचना स्थानीय लोगों को तीन दिन पहले देनी होगी। और अंतिम संस्कार या श्राद्ध भी कोविड 19 के नियमों के अनुकूल व्यवहार के तहत ही करना होगा। राज्य सरकार ने Unlock 8 के दिशा-निर्देशों को ही Unlock 9 के लिए भी जारी किया है।
आदेश के अनुसार सब्जी मंडी, बाजार, सार्वजनिक वाहनों या दूसरे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोविड-19 के प्रावधानों का पालन नहीं होने पर उन्हें अस्थायी रूप से बंद किया जायेगा और साथ ही सरकार सख्ती भी सकती है। एयरोप्लेन, रेलवे या बस से राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए भी राज्य की सीमाओं, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रहेगी। वैसे व्यक्ति इस जांच से मुक्त रहेंगे, जिनका 72 घंटे पहले का RT-PCR टेस्ट हुआ हो। इसके साथ और भी कई तरह के गाइडलाइन सरकार द्वारा Unlock 9 के लिए जारी किये गए हैं।
