vivo

Vivo ने अपना लेटेस्ट स्मार्ट फ़ोन लॉन्च कर दिया है। Vivo का ये लेटेस्ट फ़ोन बहुत ही कम कीमत के साथ मार्किट में उतरा है। आपको बता दें कि Vivo के इस Smart Phone की कीमत लगभग 11 हजार रुपये है। 11 हज़ार के इस कम कीमत पर इस फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ लम्बी ड्यूरेशन वाली बैटरी भी मिल रही है।

Vivo ने इस फ़ोन को बहुत ही कम कीमत पर लॉन्च किया है। तो अगर आपका बजट कम है फिर आप इस फ़ोन की तरफ अपना रुख कर सकते हैं। Vivo के इस फ़ोन का नाम है Vivo Y15A । फिलीपींस में Vivo ने अपने इस कम बजट फोन Vivo Y15A को लॉन्च किया है। इस फ़ोन के फीचर की बात करें तो Y15A वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, हीलियो P35 और 5,000mAn बैटरी जैसे स्पेक्स प्रदान करता है।

लॉन्च हुई Y15A में 6.51 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 720×1600 पिक्सल का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो प्रदान करता है। हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। यह फनटच ओएस 11.1 पर बेस्ड एंड्रॉइड 11 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आता है। फोन का डाइमेंशन 163.96×75.2×8.28 मिमी है। इसके रियर कैमरा यूनिट में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक एलईडी फ्लैश शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *