doodle

गूगल (Google) हर बार डूडल (Doodle) बनाकर एक शानदार दिन का जश्न मनाता है। आज गूगल ने अपना डूडल चेक गणराज्‍य के केमिस्ट ओटो विचर्ले (Otto Wichterle) को समर्पित किया है। आज ओटो का 108 वां जन्‍मदिन है, जिन्हें सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस (Soft contact lenses) के आविष्कार के लिए जाना जाता है। सन् 1950 के दौरान उन्होंने आंखों के प्रत्यारोपण के लिए एक सोखने वाला और ट्रांसपेरेंट जेल बनाकर तैयार किया, जिसे आज के समय में कॉन्टेक्ट लेंस के रूप में जाना जाता है।

इस डूडल में ओटो को लैब में देखा जा सकता है, जहाँ वो अपने उंगलियों पर कॉन्टैक्ट लेंस पकड़े हुए हैं। वहीं, इस डूडल के बैकग्राउंड में, गूगल लोगो बनाने के लिए लाइट रिफ्लेक्ट करता है, जिसमें Google के O को आंखों के रूप में प्रदर्शित किया गया है। बैकग्राउंड में एक एक्सपेरिमेंट करने के लिए यूज में लाये जाने वाले टेस्ट ट्यूब को स्टैंड पर रखा हुआ जैसा कुछ नज़र आ रहा है।

ओटो विचर्ले का जन्म 27 अक्टूबर 1913 को चेक गणराज्य के प्रोस्टजोव (Prostjov) में हुआ था। 1936 में उन्होंने प्राग इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) से जैविक रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उनके आविष्कार और शोध के चलते उनको 1993 में देश की स्थापना के बाद चेक गणराज्य की अकादमी का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *