Bihar-Mausam-Vibhag

पिछले दिनों बिहार में बारिश होने की वजह से सूबे में शाम से ठंड का एहसास शुरू हो गया है। बारिश खत्म होते ही बिहार में पश्चिमी हवाओं ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ठंड जल्द ही राज्य में दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग की और से जारी उपडेट में बताया गया है कि पटना समेत राज्यभर का मौसम आज शुष्क रहेगा।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-मध्य भाग के कुछ भागों के साथ उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुपौल जिले के बसुआ और खगड़िया के बलतारा में भारी बारिश दर्ज की गई थी। शेष सभी स्थानों पर मौसम सामान्य रहा।

मौसम विभाग ने बताया है कि पटना समेत कई जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश की संभावना नहीं बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर व समस्तीपुर के अलावा उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दो हफ्ते तक लगभग पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *