बिहार में अब बच्चो पर ढाया एक अलग प्रकार का कहर। उत्तर प्रदेश से बच्चो कि यह वायरल बिमारी अब बिहार राज्य में भी तेजी से फ़ैल रही है। जिसमे फिलहाल यूपी के समीप बिहार के 3 प्रमुख जिलों में बड़ी संख्या में बच्चे अस्पताल पहुंच रहे है। वह गोपालगंज, सिवान एवं छपरा है जहां यह वायरल बिमारी तेज़ी से फ़ैल है। इलाज में पाया जा रहा कि सभी को सर्दी-खांसी, बुखार जैसे वायरल बीमारियां हो रही है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कहर भरपाने के बाद यह वायरल बीमारियों ने बिहार में भी पांव पसार लिया है। इस बीमारी से यूपी में पिछले एक हफ्ते में 50 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। जिसके बाद से अभी तक सैंकड़ों बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। अब बिहार में, यूपी के सीमावर्ती जिले में भी बच्चे इस बिमारी कि चपेट में आ चुकें है। परेशानी की बात यह है कि 14 साल से भी छोटे बच्चे इन बीमारियों से ग्रसित है। जहां पहले करोनकाल के दौरान अस्पतालों के शिशु विभाग में 5 से 6 बच्चे इलाज के लिए पहुंचते थे तो वहीं अब 50-60 बच्चे पहुंच रहे है। हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलेर्ट मोड में आ गई है।
छपरा के सदर अस्पताल में पहले कि तुलना में 10 गुना ज़्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे है। अनुमंडल अस्पताल, ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी खांसी, बुखार से प्रभावित 60-70 मरीज पहुँच रहे हैं। वहीं गोपालगंज में स्थिति नाज़ुक दिख रहे है, चूंकि वहां ऑक्सीजन बीएड भी भी ज़रूरत पढ़ने लगे है। दूसरी ओर सिवान में डॉक्टर इन बिमारी से झुझते बच्चो को गोरखपुर रेफर कर दिया जा रहा है। डॉक्टरों का मन्ना है कि यह डेंगू है जिसका असर अभी बदलते मौसम के कारन बढ़ गया है। लेकिन वहीं कुछ लोगो का मन्ना है कि यह कोरोना के तीसरे लहर की दस्तक है।

