vegetablesvegetables

बिहार के वासियों के घर घर तक सब्ज़ियां पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने नई पहल की है। प्रदेश सरकार “तरकारी एक्सप्रेस” की शुरुवात की है। यह एक प्रकार का इ रिक्शा है जो शहर भर में सब्ज़ी घर घर जाकर सब्ज़ी वितरण करेगा। किसानो के खेत से सीधे खरीदकर सब्ज़ियां बाजार से भी कम भाव पर घर घर और अलग अलग मोहल्लों में पहुचायी जाएंगी। बिहार के सहकारिता मंत्री ने मंगलवार को इस सुविधा की शुरुवात की।

बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड किसानो को अधिक रेट और आम लोगों को सब्ज़ियां कम रेट पर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है। इस सुविधा की शुरुवात राजधानी पटना से की गई है। मोबाइल आउटलेट के लिए 10 इ रिक्शा खरीदी गयी हैं जोकि शहर भर में सब्ज़ी वितरण करेंगी।

बिहार में हरित संघ पटना, तिरहुत संघ मोतिहारी तथा मिथिला संघ दरभंगा 18 जिलों के किसानो से सब्ज़ियां खरीद कर राज्य में वितरित कर रही है। पटना और मोतिहारी संघ ऑनलाइन माध्यम से सब्ज़ी वितरित कर रहे हैं। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण और विपणन सहकारी फेडरेशन भी संयुक्त रूप से बिहार वासियो की सेवा करने में तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *