आज यानि की 25 अगस्त के दिन बिहार के लोगो को मिलेंगे एक साथ कई सारे सौगात। लम्बे वक़्त से बन रहे बिहार के कई सारे रोड एवं हाईवे में से आख़िरकार पटना के कारगिल चौराहे से एनआईटी (NIT Patna) के बिच की रोड बन कर तैयार हो गयी है। यहाँ की ख़ास बात यह है की यह कोई साधारण ढंग का रोड नहीं बल्कि डबल डेकर फ्लाईओवर (Patna Double Decker Fly Over) के रूप में बना है। बुधवार, 25 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार इस फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। दूसरी सौगात, बिहार स्टेट हाईवे (Bihar State Highway) के अंतर्गत बने अन्य हाईवे का भी उद्घाटन नितीश कुमार द्वारा विर्तुअली किया जायेगा।
आपको बता दें कि यह पहली बार है जब बिहार में कहीं डबल डेकर फ्लाईओवर बनाई गई हो। राजधानी पटना के कारगिल चौराहे से एनआईटी (Patna NIT) तक की इस फ्लाईओवर की कुल लम्बाई 2.5 किलोमीटर है। वहीं इस डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की लागत कुल 324 करोड़ की है। एनआईटी, पटना कॉलेज, पीएमसीएच जाने के रास्ते में अशोक राजपाट पर रोज़ाना भीषण जाम लगा करती थी। जो अब कारगिल चौराहे से एनआईटी तक फ्लाईओवर बन जाने से अशोक राजपत के रास्ते में लोगो को काफ़ी राहत मिला करेगी। इस फ्लाईओवर बन जाने से अब जिन्हे सीधे एनआईटी तक जाना हो वह ऊपरी फ्लाईओवर के रास्ते बिना रुके जा सकेंगे। वहीं जिन्हे पटना कॉलेज या पीएमसीएच या बिच में कहीं रुकना हो वह निचले फ्लाईओवर के रास्ते जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास करने के बाद 4 स्टेट हाईवे का भी उद्घाटन virtually करेंगे । इन 4 स्टेट हाईवे के अंतर्गत बिहियां से जगदीशपुर के बिच पीरो – बिहटा (SH 102), अमरपुर – अकबरनगर (SH 85), घोघा – पंजवारा (SH 84) एवं बिहारीगंज बाईपास शामिल है। बिहार के ऐतिहासिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार एवं पथ निर्माण विभाग ने मिल कर इस योजना की शुरुवात कि थी। ताकि गौतम बुध के आखिरी यात्रा जो कि मगध में हुई थी, उस जीवनकाल को चिन्हित करने के लिए SH 102 के जरिए मगध प्रमंडल से कनेक्टिविटी करने का मुख्य उद्देश्य है।

