flood in north biharflood in north bihar

बिहार बीजेपी द्वारा जमुई की विधायक और इंटरनेशनल शूटर यानि कि निशानेबाज़ श्रेयसी सिंह को पार्टी की ओर से एक बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। हाल ही में बिहार बीजेपी ने भाजयुमो के कार्यकारिणी में 10 नए सदस्य शामिल किए। इस बात कि घोसणा बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के मंज़ूरी से की गई है। 10 सदस्यों में श्रेयसी सिंह का नाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की कार्यकारिणी कि सदस्यता के लिए नामांकन किया गया है।

बीजेपी के युवा मोर्चा की सदस्यता के रूप में चुने जाने पर श्रेयसी सिंह का कहना है कि; ‘उन्हें बहुत ख़ुशी एवं गर्व महसूस हो रहा है की वह बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक जे.पी नड्डा द्वारा चुनी गयीं है और उनपर सभी ने भरोसा किया है।’ उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के द्वारा दी गयी सभी ज़िम्मेदारियों को वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगी। श्रेयसी सिंह कि माने तो आज देश के युवा शक्ति को आगे बढ़ने की जरूरत है, ऐसे में उनका लक्ष्य केवल युवाओं को आगे बढ़ाने एवं पार्टी को मजबूत करने का होगा।

कौन है श्रेयसी सिंह ?

आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विज्य सिंह की बेटी और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी है। 2020 में वह बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी कि ओर से जमुई की विधायक चुनी गयी थी। श्रेयसी सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एक बेहतरीन शूटर रह चुकी है, मगर राजनीती में उतरने के बावजूद उनका खेल प्रेम कभी कम नहीं हुआ। जमुई कि विधायक चुने जाने के बाद भी उन्होंने शूटिंग की कई प्रतियोगिता में भाग लिया और कितनो में जीत भी हासिल की है। खेल से देश का नाम रौशन करने के साथ-साथ उन्होंने कई बड़े राजनितिक कार्य करके भी नाम कमाई है। विधायक चुने जाने के बाद से पिछले एक साल में वह लगातार आगे बढ़ते जा रही हैं।

हाल ही में जमुई में हुई राष्ट्रीय किशोर स्वास्थय कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने कोरोना काल के बिच डोर-टू-डोर सामान पहुंचाने की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘डोडसोड प्राइवेट लिमिटेड’ की आनलाइन शॉप के उट्घाटन पर पहुंची। वहां उन्होंने ऑनलाइन मार्केटिंग के कांसेप्ट को बढ़ावा देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न पर बात की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने के लिए हो रहे काम पर भी बात