बिहार में अब किसानो के लिए सब्ज़ियां बेचना आसान हो जाएगा। सहकारिता विभाग एक ऐसा ऐप लाने की तैयारी में है जिससे किसान सीधे अपनी सब्ज़ियां इस ऐप के ज़रिये बेच पाएंगे। इस ऐप का नाम ‘तरकारी’ होगा। इस ऐप के बारे में ख़ास बात ये है की यह ऐप इंटरैक्टिव होगा। यानी दोनों तरफ से दर को लेकर मोल तोल भी किया जा सकेगा। साथ ही यह जानकारी भी दी जा सकेगी की खेत से दिन में कितनी सब्ज़ी तोड़ी जा सकेगी।
इस पूरी व्यवस्था शर्त की व्यवस्था यही है की सब्जी उत्पादक किसनो को आपमें जिले की सब्ज़ी उत्पादक समिति से जुड़ना होगा। वर्तमान में राज्य के 25,000 किसान सब्ज़ी उत्पादक समिति से जुड़े हैं। हालांकि इसके लिए वेजफेड ने किसानो का सर्वे करा लिया है। लेकिन संस्था आंकड़े सार्वजानिक नहीं करेगी।
विधानसभा में भी एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने आंकडे़ जारी करने से मना कर दिया था। राज्य में वर्तमान में सब्जी के ग्राहकों के लिए वेजफेड ने पिछले कोरोना काल में एप बना लिया था। उस एप के माध्यम से व्यापार हो भी रहा है। लेकिन किसानों की शिकायत थी कि समितियों के अध्यक्ष अपने चहेते किसानों की सब्जी ले लेते हैं और दूसरे किसानों को सब्जी बाजार ले जानी पड़ती है।

