nitish kumar and teamnitish kumar and team

प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य के वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 28 फीसद महंगाई भत्ता की स्वीकृति वाला संकल्प जारी कर दिया गया। विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने संकल्प जारी करते समय कहा की एक जुलाई से बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाएगा और बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता का भुगतान सितंबर के वेतन में जोड़कर होगा।

पर इसके पहले की जुलाई की बकाए राशि अक्टूबर में व अगस्त की बकाए राशि का भुगतान नवंबर में किया जाएगा। पेंशनधारक और पारिवारिक पेंशनदगारको के भुगतान का भी निर्देश वित्त विभाग ने जारी किया। कोषागार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है की बैंको की तरफ से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनधारको को त्वरित भुगतान के लिए सार्वजानिक क्षेत्र के सभी बैंको को इसकी प्रतियां भेज दें।

इसके अलावा सरकार ने ये भी ऐलान किया की वे कक्षा 2 से आठवीं के 1 करोड़ 29 लाख 6682 विद्यार्थियों के खाते में 402 करोड़ से ज़्यादा रूपये भेजेगी। सरकार द्वारा भेजी गयी राशि से बच्चे किताबें खरीद सकेंगे। इस सत्र में पढ़ने वाले बच्चों को किताब खरीदने के लिए पैसा सरकार बाद में भेजेगी। बता दें राज्य में कक्षा 2 से आठवी तक के स्कूल खुल गए हैं और स्कूल खुलते ही जैसे ही बच्चे बिना किताबों के स्कूल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। हरकत के बाद विभाग हरकत में आया और तुरंत छात्रों के खातों में पैसे भेजने में जुट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *