pahupati nath paras coming biharpahupati nath paras coming bihar

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाल ही में एक पत्र लिखा है। ऐसा बताया जा रहा कि पशुपति कुमार पारस, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी में अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर का जायजा लेने की बात कही है।

फिलहाल बिहार में बाढ़ की स्थिति बेहद नाजुक है, जिससे देखते हुए पशुपति पारस अपने क्षेत्र हाजीपुर को लेकर चिंतित है। बाढ़ प्रभावित लोगों की व्यवस्था को देखते हुए वह अपने क्षेत्र राहत एवं बचाव कार्य की समुचित प्रबंध को लेकर सिफ़ारिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी में भी उन्होंने अपने क्षेत्र हाजीपुर को लेकर बाढ़ प्रभावित कार्य में ख़ास प्रबंध करने को कहा है। जानकारी मिली है की पशुपति पारस अगले कुछ दिनों में बिहार, ख़ासकर के अपने शेत्र हाजीपुर आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह पहली बार होगा कि पशुपति कुमार पारस बिहार आएंगे। उन्होंने एक बयान में कहा भी था कि संसद का सत्र खत्म होते ही वह पटना जरूर आएंगे। और लगता है की यही वह समय है।

उनके स्वागत की तैयारी जोरो शोरो से पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू हो गई है। लोजपा के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस 20 अगस्त को पटना पहुंचेंगे, ऑल एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर को रवाना होंगे। सूत्रों की माने तो हाजीपुर में बाढ़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर बाढ़ के मुद्दों पर अधिकारियों से गुफ्तगू करेंगे। साथ ही बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलने जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *