ganga in danger lineganga in danger line

बिहार में बाढ़ की समस्या कोई नई बात नहीं है I एक दफा फिर बिहार में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है I बाढ़ के चलते पटना, भागलपुर और मुंगेर में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं और वे अब मजबूर हो गए हैं I पूर्वी बिहार की बात करें तो यहाँ के खगड़िया और कटिहार में गंगा बेसिन के पास रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है I राज्य में 12 अगस्त तक हल्की व मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। ऐसे में सावधानी बरतने जी ज़रूरत है

गंगा जल स्तर के कारण बक्सर में गंगा खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर है। दीघा में नदी का पानी लाल निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर और पटना शहर के गांधी घाट में गंगा 98 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं पटना जिले के हाथीदाह में गंगा नदी 88 सेंटीमीटर के ऊपर बह रही थीं। मुंगेर और भागलपुर में भी गंगा लगातार उफान पर बनी हुई हैं। फरक्का से लगभग 50 किमी पश्चिम में कहलगांव के पास ये खतरे के निशान से 71 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गईं।
बिहार के गंगा बेसिन में कुछ दिनों में हालात बिगड़ सकते हैं क्योंकि पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी गंगा स्तर लगातार बढ़ रहा है I बिहार में अकेले गंगा का ही जल स्तर नहीं बढ़ रहा है बल्कि कई और नदियों का जल स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं I सोन और पुनपुन दोनों का जल स्तर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *