post officepost office

जो भी बिहार के व्यक्ति देश के बाहर जा रहे है या जाने का मन बना रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब बिहार में पासपोर्ट बनवाना हो तो पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लम्बी प्रक्रिया करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि अब डाकघर (post office) में केवल डाक भेजने और बचत खाता खुलवाने के अलावा पासपोर्ट भी बनवा सकते है। जी हाँ, अब पोस्ट ऑफिस में अपना पासपोर्ट बनवाने की याचिका डाल कर केवल 15 दिनों में पासपोर्ट हासिल कर सकते हैं।

पहले विदेश जाने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदन डालने पर लम्बी प्रक्रिये के बाद पासपोर्ट प्राप्त हुआ करता था। लेकिन अब लोगों कि सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय ने इस सुविधा का ऐलान किया। इस सुविधा की जानकारी हाल ही में इंडिया पोस्ट द्वारा किए गए ट्वीट से दी गई थी। ट्वीट में लिखा था कि अब पास के किसी भी डाकघर के सीएसएस कोउन्टर यानी की कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन दाल कर सुविधा उपलब्ध करवा सकते है।

जानिए कैसे करनी होगा पासपोर्ट के लिए आवेदन-

अब ऑनलाइन भी और आसानी से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको नज़दीकी पोस्ट ऑफिस के आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और पेमेंट भी उसी वक़्त करनी होगी। जिसके बाद आपको बताये गए तारीख पर डाकघर जाना होगा। वहाँ आपको अपनी रजिस्ट्रेशन की हार्ड कॉपी के साथ ही कुछ डाक्यूमेंट्स भी लेकर जाना होगा। डाक्यूमेंट्स में आपको जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट, पैन कार्ड या आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सहित पास के डाक घर स्थित पासपोर्ट केंद्र जाना होगा। वहाँ आपके डाक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन होगी और उसके बाद बाकि के जानकारी एसएमएस द्वारा मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *