गुरुवार तक बिहार सूबे में 61 नए कोरोना संक्रमित केस दर्ज हुए है। वही एक दिन पहले तक 88 नए संक्रमित मिले थे, यानी की कोरोना संक्रमण दर 0.03 फीसदी कम हुई है। जानकारी के अनुसार अभी पटना में पिछले 24 घंटो में 11 नए कोविड केस आएँ है जिसके बाद से अब 105 एक्टिव कोविड केस है।
बात करें कोरोना टीकाकरण की तो फिलहाल देश भर में यह कार्यक्रम बेहद फुर्ती से हो रही है। जिसमे कुछ दिन पहले तक बिहार टीकाकरण कार्य के मामले में दूसरे स्थान पर था। यहाँ अब तक 1 करोड़ 83 लाख 38 हज़ार 984 व्यक्तियों को टिके का पहला डोज लग चुका है। और 33 लाख 04 हज़ार 738 व्यक्तियों को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। हालांकि यहाँ लोगों को लगातार रूप से टिका नहीं लग पा रहा है। पिछले दिनों टिके के कमी होने के कारण कई जगहों पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था।
कुछ दिन पहले तक केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों में बिहार के बढ़ते कोरोना संक्रमण को देश भर में सातवा स्थान मिल गया था। राज्य में कोरोना के तीसरे लहर को लेकर प्राय तैयारियाँ चल रही है। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर नए बेड भी अस्पतालों में लग रहें है। साथ ही इस बार बच्चो को भी ख़तरा होने की आशंका के मद्देनज़र आईजीआईएमएस और पीएमसीएच के शिशु विभाग में 100 से ऊपर बेड बनाये गए हैं और ऑक्सीजन प्लांट भी लागए जा रहे हैं।
बिहार सरकार से हाई कोर्ट ने तीसरी लहर से निपटने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी भी जानकारी मांगी है।

