आईआरसीटीसी ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” की योजना के तहत यह विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की है। हलाकि चारधाम यात्रा की शुरुवात 1 जुलाई से ही हो जानि थी लेकिन कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए यात्रा का समय बढ़ाकर सितम्बर कर दिया गया। एजेंसी के नियमो के अनुसार, सेवा बुक करने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटक को कम से कम कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक लेना अनिवार्य है। कोरोना वायरस के नियमो को ध्यान में रखते हुए यह ट्रैन “सोशल डिस्टन्सिंग” का पालन करेगी और केवल 120 पर्यटक ही सेवा का आनंद ले पाएंगे।

2019 में आयी “श्री रामायण यात्रा” पर्यटन ट्रेन की अपार सफलता के बाद आईआरसीटीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली यह दूसरी ऐसी सेवा होगी। और अब कोरोना को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान रखा गया है। चारधाम यात्रा के तहत यात्रियों को कोविड -19 सुरक्षा किट भी प्रदान की जाएगी।

यह यात्रा करीबन 16 दिनों में पूरी होगी जो की 18 सितम्बर 2021 को दिल्ली के सफदरगंज से शुरू होते हुए 8500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। चार धाम यात्रा में यात्रियों को बद्रीनाथ, जगन्नाथ पूरी,रामेश्वर से होते द्वारकाधीश सहित कई सारे धार्मिक स्थल की सैर कराएगी यह डीलक्स ट्रैन।

ट्रैन में कुछ इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी –

यात्रा का पैकेज 78,585 रुपए प्रति व्यक्ति।
2 लक्ज़री डाइनिंग रेस्टॉरेंट एक आधुनिक किचन के साथ।
सेंसर आधारित वाशरूम एवं शावर क्यूबिकल्स।
भोजन का आनंद आकर्षित दर्शन के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *