भारत नेपाल सिमा पर ड्रोन के साथ पकडे गए तीन लड़को को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है और इसी के साथ उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ये पता चला की तीनो तस्कर हैं और इसी के साथ नेपाल से तस्कर कर कीमती सामन ला कर बिहार में आ कर बेचते हैं। उन तीनो से शहर के गोपनीय स्थान पे ले जा के पुलिस के साथ विभन्न जाँच एजेंसियो न भी पूछताछ की। अभी तक जम्मू कश्मीर कनेक्शन उनका सामने नहीं आया है।

कुंडवाचैनपुर एसएसओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि अवधि पूरा होने पर तीनों को न्यायिक हिरासत भेजा गया। जम्मू में ड्रोन कैमरे से हमला व कुंडवाचैनपुर में भारत- नेपाल बॉर्डर पर कार से ड्रोन कैमरे के साथ तीन युवकों की गिरफ्तारी से केन्द्रीय जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई थी। एनआईए के अधिकारियों ने एसएसबी अधिकारियों से दूरभाष पर पूरे मामले की जानकारी ली थी। केन्द्रीय जांच एजेंसी गोपनीय ढंग से भी जांच में जुटी थी। एसपी नवीन चन्द्र झा के निर्देश पर तस्करों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। जब्त ड्रोन कैमरा थाना में रखा गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *