दरभंगा ब्लास्ट में शामिल आतंकवादियों के लिए कोड वर्ड सलवार सूट के डिज़ाइन और रंगो में छुपा था। पाकिस्तान में बैठे इसके साथी हाफिज इकबाल उर्फ काना, कैराना के हाजी सलीम और सिकंदराबाद से गिरफ्तार नासिर और भाई इमरान के बीच कोई भी सन्देश सलवार सूट के डिज़ाइन के रूप में भेजते थे।
सलवार सूट के डिज़ाइन से और रंग से वो लोग आपस में एक दुसरे को सन्देश भेजते थे जो वो भेजना चाहते थे।
दरभंगा ब्लास्ट में NIA अभी तक 4 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर चूका है। इनमें नासिर खान उर्फ नासिर मलिक और उसके भाई इमरान मलिक उर्फ इमरान खान को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया गया। वहीं मो. सलीम अहमद उर्फ हाजी सलीम और कफिल उत्तर प्रदेश के कैराना से दबोचे गए हैं। नासिर और इमरान मूलतः कैराना के ही रहने वाले हैं। ये इतने शातिर हैं , की इनके कारनामो की जानकारी किसी का न हो इसके लिए वो पुरे प्रदेश में कपड़ो का कारोबार करते थे।
कपडे के धंधे के आड़ में उनका काम आसान हो जाता र्था। क्यूंकि वो अपने हिसाब से कपड़ो के विभन्न रंगो और डिज़ाइन के माध्यम से से अपने साथियो को सन्देश भेज पा रहे थे। उनके रंग डिज़ाइन का क्या मतलब था और उनका कोड वर्ड क्या था ये सब पूछताछ के बाद सामने आ सकता है।
