बाढ़ का असर बढ़ता जा रहा है। अब तक मोतिहारी के 10 ब्लॉक इसके चपेट में आ हैं। सुगौली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 ,3 ,4 में पानी चढ़ जाने से ट्रैन
की आवा जाहि बाधित हो गई है। अभी सिर्फ 2 नो से ट्रैन का परिचालन चालू है।

बंजरिया ब्लॉक के एक दर्जन गाँव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। उनका सम्पर्क पूरी तरह से टूट चूका है। सभी रास्ते बंद हो गए हैं आने जाने के।
फेनहरा ब्लॉक के शेखपुरवा पकड़ी दयाल मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। चिरैया ब्लॉक के आधा दर्जन गांव बाढ़ से घिर गए हैं। ढाका ब्लॉक में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। केसरिया प्रखंड के आधा दर्जन गांव बाढ़ से घिरे हैं। तुरकौलिया ब्लॉक के कई गांवों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैल रहा है। अरेराज के आधा दर्जन गांव भी बाढ़ से घिर गए हैं जिससे आवागमन ठप है।

पताही ब्लॉक में तीन दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। डुमरिया घाट में गंडक व लाल बकेया गुवाबारी में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लाल बेगीया सिकरहना व अहिरौलिया में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

गंडक बराज वाल्मीकि नगर ने रविवार को 2,27,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *