unlock bihar guiedlinesunlock bihar guiedlines

बिहार में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकार ने नौ जून से लॉकडाउन खत्‍म कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में कहीं आने-जाने के लिए ई-पास की जरूरत अब नहीं पड़ेगी। लोग अपने निजी वाहनों से कहीं भी आ-जा सकेंगे। सार्वजनिक वाहन में भी 50 फीसद यात्री आ-जा सकेंगे। हालांकि कुछ पाबंदियां अभी भी जारी रखी गई हैं। मसलन बिहार में होटल-रेस्‍त्रां से आप पहले की तरह खाने-पीने की चीजें घर तो मंगा सकेंगे लेकिन वहां बैठकर नहीं खा सकेंगे। 

मंगलवार को आपदा प्रबंध समूह की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने एक के बाद एक दो ट्वीट करके बिहार में लॉकडाउन खत्‍म किए जाने की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि बिहार में लॉकडाउन खत्‍म कर दिया गया है लेकिन शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। नई व्‍यवस्‍था बुधवार यानी नौ जून से एक हफ्ते के लिए लागू होगी। एक हफ्ते यानी 15 जून के बाद एक बार फिर समीक्षा करके आगे के बारे में निर्णय लिए जाएंगे। अनलॉक-1 के तहत सरकार ने फिलहाल स्‍कूलों-कॉलेजों को बंद ही रखने का फैसला किया है। दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिन में निजी गाड़ियों और पैदल आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी। ई-पास की जरूरत अब नहीं है।

अनलॉक-1 के प्रमुख निर्णय

बिहार में ऑनलाइन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे
निजी वाहन चलाने की अनुमति दी गई
रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी के लिए सुबह 9 से रात 9 तक खुलेंगे
यह व्यवस्था अगले 7 दिनों तक रहेगी
लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद फैसला
बिहार में लॉकडाउन खत्म
शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा
50% उपस्थिति के साथ सभी कार्यालय खुलेंगे
सरकारी और निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुलेंगे
सभी दुकान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी
बिहार में जुलाई तक शैक्षणिक संस्थान नहीं खुलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *