Bihar Coronavirus Update: बिहार में शनिवार को कुल 1,13,880 नमूनों की जांच की गई। इस बीच राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 9,627 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,667 मरीज कोरोना को मात देकर संक्रमणमुक्त हुए हैं। शनिवार को रिकवरी रेट 97.90 फीसदी रहा।
पटना
बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार (Coronavirus Cases in Bihar) लगातार कमजोर पड़ रही है। शनिवार को सूबे 1,007 नए मरीजों की पहचान की गई। इस दौरान सूबे के सभी 38 जिलों में 100 से भी कम मरीज मिले हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंच गई है। यही नहीं बिहार में कोविड पॉजिटिविटी रेट (Covid Positivity Rate) घटकर एक फीसदी के नीचे यानी 0.88 फीसदी पहुंच गया है। इस बीच एक्सपर्ट ने दावा किया है कि कोरोना की तीसरी लहर की तीव्रता वैक्सीनेशन की दर पर निर्भर करेगी। ऐसे में उन्होंने टीकाकरण अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने की अपील की है।

