patna-high-courtpatna-high-court

बक्सर के पास मिल रही लाश के संबंध में वहां के अनुमंडल अधिकारी के के उपाध्याय ने बताया था कि सीमा पर लगाए गए जाल के समीप उत्तरप्रदेश की ओर से शव नदी में बहते हुए आए हैं जिनके अंतिम संस्कार का प्रबंध सीमा पर ही किया जा रहा है

पटना. बिहार के बक्सर जिले में गंगा घाटों पर लाश मिलने का मामला तुल पकड़ने लगा है. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप किया है. पटना हाईकोर्ट ने बक्सर के पास गंगा नदी में पाए गए शवों के मामले पर राज्य सरकार को कल तक जवाब देने का निर्देश दिया है. पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में राज्य में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के मामले पर सुनवाई जारी है. इस कड़ी में चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए बक्सर के पास गंगा नदी (Ganga Floating Dead Bodies) में पाए गए शवों के संबंध में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. राज्य सरकार ने कोर्ट को सूचित किया है कि उसने एक बारह सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी राज्य में कोविड प्रबंधन के लिए राज्य सरकार को विशेष राय और परामर्श देगी.

एम्स के अधिवक्ता विनय कुमार पाण्डेय ने कोर्ट को बताया कि राज्य पीएचसी और रेफरल अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था करना आवश्यक है. ऑक्सीजन के अभाव के कारण कोविड मरीज पटना व अन्य शहरों की भाग रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश किया गया. राज्य सरकार ने कोविड को रोकने और मरीजों के ईलाज के लिए हो रही कार्रवाई का ब्यौरा दिया है. केंद्र सरकार ने राज्य को और भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने का अश्वासन दिया है. इस मामले पर कल भी सुनवाई जारी रहेगी.

मालूम हो कि दो दिन पहले बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी के किनारे एक साथ कई लाशें मिलने से हड़कंप मच गया था. ग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बीते दिनों में कम से कम 96 खराब और फुल चुके शव गंगा में पाए गए. माना जा रहा है कि अधिकतर लोगों के शव कोविड संक्रमितों के हैं. बिहार के बक्सर जिले में जहां 73 शव निकाले गए हैं, वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कम से कम 25 शव मिले हैं.

बिहार सरकार ने मंगलवार को कहा कि बक्सर जिले में गंगा से अबतक कुल 71 शव निकाले गए हैं जिनके कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के शव होने की आशंका जताते हुए यह संभावना जतायी जा रही है कि संभवतः अंतिम संस्कार नहीं करके उन्हें गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया होगा. जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को अपने ट्वीट में बक्सर जिले में चैसा गांव के पास इन शवों के गंगा नदी में मिलने की चर्चा करते हुए कहा कि 4-5 दिन पुराने क्षत-विक्षत ये शव पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार आए हैं .

By Editor