e-library e-library

Report by Manisha:

अब यू-ट्यूब या गूगल पर किसी चैप्टर को समझने के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि सारी किताबें अब ई-लाईब्रेरी में मात्र क्लिक करने से मिल जायेंगी। यह सब बिहार टेक्स्ट बुक के ई-लाईब्रेरी से संभव होगा। बिहार बोर्ड के 9वीं से 12वीं के सिलेबस के अलावा कक्षा एक से आठवीं तक की सारी किताबें बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और यूनिसेफ द्वारा तैयार ई-लाईब्रेरी में डिजिटल फार्मेट में हैं।

बिहार जिसने अपने टेक्स्ट बुक के लिए ई-लाईब्रेरी तैयार की यह देश का पहला राज्य होगा है। इसमें पहली से 12वीं तक की किताबों के अलावा हर चैप्टर का अलग-अलग वीडियो भी रहेगा। यू-ट्यूब पर भी उन सभी विषय के चैप्टर का लिंक रहेगा, जिसका फायदा रेफरेंस के तौर पर छात्र उठा सकते हैं। इतना ही नहीं वीडियो में कोरोना काल में दूरदर्शन पर चलाये गये सभी कक्षाओं का वीडियो भी रहेगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के मुताबिक, इसमें कक्षावार किताबें रखी गयी है। छात्र विषय को कक्षा चयन के बाद चुनेंगे और फिर विषय के चैप्टर को चिन्हिंत करने के बाद उसे पढ़ सकेंगे। इसमें किताबों को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें पन्ने को पलटने की सुविधा है।

जल्द होगा उद्घाटन :

ई-लाईब्रेरी लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। इसमें काम कई चरण मे होगा। पहले चरण में किताबें डिजिटल फार्मेट में डाली गई हैं। अब कोरोना काल में दूरदर्शन पर चली कक्षाओं की वीडियो इसमें डाला जायेगा। प्रथम चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह उद्घाटन होने की उम्मीद है। कोरोना काल में स्कूल बंद होने पर छात्र इसका फायदा उठा पायेंगे।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक संजय सिंह ने कहा, ई-लाइब्रेरी बिहार के सरकारी स्कूल के छात्रों को ध्यान में रख कर तैयार की जा रही है। इसमें बिहार टेक्स्ट बुक की सारी कक्षाओं की किताबें डिजिटल फॉर्मेट में रखी गई हैं। इससे छात्र घर बैठे या कहीं से भी अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेंगे।

ये फायदें होंगे

हर विषय का चैप्टर आसानी से पढ़ सकेंगे

जिस चैप्टर को पढ़ना होगा, वो तुरंत खुल जायेगा

जिनके पास किताबें नहीं हैं वे ई-लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई कर पायेंगे

छात्र खुद का कर सकेंगे आकलन

चैप्टर पढ़ने के बाद छात्र को कितना समझ में आया, इसका भी आकलन किया जाएगा। इसके लिए एक प्रश्नोत्तर हर चैप्टर के बाद दिया गया है।

09वीं से 12वीं तक के सिलेबस के अलावा कक्षा एक से 8वीं तक की हैं किताबें

  • यह लाइब्रेरी पहली बार बिहार बोर्ड के सिलेबस और बिहार टेक्स्ट बुक के सिलेबस पर तैयार की गई है
  • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक संजय सिंह ने कहा- अगले सप्ताह होगा उद्घाटन