WhatsApp NewWhatsApp New

साल 2020 में कोरोना वायरस से कई लोगों की जान जा चुकी है। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर बढ़ चुकी है। लेकिन कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन तैयार हो चुकी है। लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग इस जीवनरक्षक टीके को लगवाने से कतरा रहे हैं। लेकिन अब कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरुकता फैलाने की मुहिम को व्हाट्सअप का साथ मिल गया है। साथ ही दुनियाभर में लोगों को सही जानकारी मिलेगी। व्हाट्सअप ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक नया स्टीकर पैक ‘वैक्सीन फॉर ऑल’ (Vaccine for All) लॉन्च किया है।

इस कंपनी ने इसे कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में और दुनियाभर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करने के रूप में बनाया है। कंपनी ने कहा कि, ये स्टिकर लोगों को जोड़ने के लिए एक मजेदार और रचनात्मक तरीका प्रदान करता है। साथ ही हेल्थकेयर हीरोज के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए भी स्टिकर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने 150 से ज्यादा राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के अलावा डब्ल्यूएचओ (WHO) और यूनिसेफ (Unicef) के साथ मिलकर कोविड-19 से जुड़ी सटीक जानकारी देने की पहल की। कंपनी ने कहा की, ‘महामारी की शुरुआत के बाद से हमने 150 से अधिक राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के अलावा डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ जैसे संगठनों के साथ कोविड-19 हेल्पलाइन पर अपने 2 अरब से अधिक यूजर्स को सटीक जानकारी और संसाधनों से जोड़ने के लिए साझेदारी की है।’

व्हाट्सअप ने कहा कि, ‘पिछले एक साल में इन वैश्विक हेल्पलाइनों पर 3 अरब से अधिक संदेश भेजे गए हैं। जैसे कि महामारी कई देशों में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है, सरकारें इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, ब्राजील और भारत जैसे देशों में नागरिकों को सटीक वैक्सीन जानकारी और पंजीकरण के लिए निजी तौर पर जोड़ने के लिए इन हेल्पलाइनों का उपयोग कर रही हैं।’ कंपनी आगे कहती है, ‘हम सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को दुनियाभर में कई लोगों को वैक्सीन की जानकारी और सेवाओं से जोड़ने में मदद करना चाहते हैं, खासकर उन जगहों पर जहां पहुंच मुश्किल है और जो किनारे जगह पर हैं।’ बिजनेस एपीआई के माध्यम से संदेश भेजने की फीस भी माफ कर दी है।’ व्हाट्सअप ने यह भी कहा कि, ‘बिजनेस एपीआई के माध्यम से संदेश भेजने की फीस भी माफ कर दी है.’