Covid Control Room NumbeCovid Control Room Numbe

Report by Manisha:

जिला प्रशासन ने अब शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया है। बता दे बेड की स्थिति तथा मरीज के बारे में कोई भी व्यक्ति यहां कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी ले सकता है। जिन तीन अस्पतालों में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, उसमें पीएमसीएच, एनएमसीएच और पटना एम्स शामिल है। यहां कोरोना से जुड़ी सूचनाएं दी जाती हैं।

पीएमसीएच: पीएमसीएच अवस्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0612-2304104 है, जो राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर में चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में वरीय नोडल पदाधिकारी स्थापना उपसमाहर्ता पटना को एवं अस्पताल समन्वयक के रूप में डॉ. अजय अरुण की तैनाती की गई है। तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां कोरोना से जुड़ी सूचनाएं दी जा रही हैं।

एनएमसीएच: जबकि एनएमसीएच पटना के नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2630104 है, जो आई बैंक के ऊपरी तल्ला पर बीएमएसआईसीएल के कार्यालय में कार्यरत रहेगा। वहीं वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पटना सिटी तथा अस्पताल समन्वयक के रूप में डॉ. मनोहर लाल, सहायक प्राध्यापक पैथोलॉजी हैं।

एम्स पटना: एम्स पटना का नियंत्रण कक्ष 0612-2451245 है। वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उपसमाहर्ता इश्तियाक अजमल हैं। तीन पाली में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वरीय नोडल पदाधिकारी अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर अस्पताल में इलाज की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

कंट्रोल रूम का मिलने लगा मरीजों को लाभ: आई बैंक के ऊपर एनएमसीएच में कंट्रोल रूम शुरू होने से मरीजों के परिजनों को लाभ मिलने लगा है। अधीक्षक डॉ. विनोद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है। कंट्रोल रूम से तीन पालियों में ड्यूटी लगायी गयी है। फिलहाल अस्पताल के मेडिसीन विभाग में 29 मरीज भर्ती है। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पीटल भवन में अब कोरोना के मरीज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।