बिहार में सरकार बनने के बाद आये दिन सियासी गलियारों में हलचल की खबरें आती रहती हैं. सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार राज्य के लोगों को एक के बाद एक बड़ा तोहफा दे रहे हैं और फैसले ले रहे हैं. वहीँ इसी बीच बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जिसे जानने के बाद कई लोगों को बड़ा झटका लग सकता है.
जानकारी के लिए बता दें बिहार विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी LJP का खेल खत्म हो गया है. जी हाँ बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमले किये थे. अब नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह ने LJP को बड़ा झटका देते हुए नीतीश कुमार की पार्टी JDU का दामन थाम लिया है. LJP विधायक राजकुमार सिंह ने अधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार का दामन थाम लिया है. उनके इस कदम के बाद बिहार विधानसभा से लोजपा का खेल खत्म हो गया है. राजकुमार मटिहानी से चुनाव जीते थे.
गौरतलब है कि विधायक राजकुमार सिंह LJP के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खलिक के कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके चलते वो नाराज चल रहे थे. राजकुमार सिंह ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के दौरान JDU उम्मीदवार का समर्थन किया था. जिसके बाद ही LJP के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया था. जिसके चलते वो नाराज थे और अब उन्होंने JDU का दामन थामकर LJP को बड़ा झटका दिया है.

