बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी कर दिए गए हैं. 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार करने वाले सभी छात्र यहां ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. 2020-21 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से 7.03 लाख के करीब छात्र और 6.46 लाख के करीब छात्राएं शामिल हैं.
इस रिजल्ट में खास बात रही कि बेटियों के नाम यह रिजल्ट रहा। आर्ट्स, कॉम्रस और साइंस तीनों की टॉपर बेटियां ही रही हैं। विज्ञान में सोनाली प्रथम तो आर्ट्स् में मधु भारती ने टॉप किया। हालांकि, आर्ट्स में सिमुलतला के कैलाश कुमार संयुक्त टॉपर रहे। वहीं, कॉमर्स में सुंगधा ने टॉप किया। रिजल्ट जारी करने के दौरान अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे।
किस टॉपर को कितने अंक: आर्ट्स टॉपर- मधु भारती- 463 अंक (आर लाल कॉलेज खगड़िया), आर्ट्स टॉपर- कैलाश कुमार- 463 अंक (सिमुलतला), कॉमर्स टॉपर-सुगंधा- 471 अंक (एस एन सिन्हा कॉलेज), साइंस टॉपर- सोनाली (परमेश्वरी देवी स्कूल बिहारशरीफ) कुल कितने फीसदी बच्चे पास: आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं

