Report by Manisha:
WhatsApp सबसे ज्यादा इंस्टेंट मेसेजिंग के लिए यूज होने वाला ऐप बन गया है। यही कारण है की जालसाज भी फ्रॉड करने के लिए व्हाट्सऐप को हो अपना जरिया बनाते हैं। अब हाल ही में व्हाट्सऐप पर एक सर्वे मेसेज वायरल हो रहा है। इस मेसेज में लिखा है कि अगर आप यह सर्वे फॉर्म भरते हैं तो आपको Amazon के 30 वें उत्सव पर फ्री गिफ्ट दिया जा रहा है। अगर आपके पास ऐसा मेसेज आया है तो आप बड़े स्कैम में फंस सकते हैं। क्योंकि ये मेसेज फेक हैं इसमें कोई सचाई नहीं है।
आपकी पर्सनल जानकरी ऐसे ली जाती है
दरअसल इस मेसेज में एक URL दिया है जिसे क्लिक पर फ्री गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा। एक सर्वे पेज URL पर क्लिक करने के बाद खुल जाएगा। इस पेज के खुलने के बाद यूजर्स से उसकी कई पर्सनल जानकारियां ली जाएंगी। इसमें यूजर की उम्र, जेंडर और आप कैसे अमेज़न सेवा को रेट करते हैं इससे जुड़ी जानकारी ली जा रही है।
इस सर्वे में सबसे दिलचस्प बात ये भी पूछी जा रह है कि उपयोगकर्ता एंड्रॉयड फोन का उपयोग कर रहा है या आईफोन। पेज में एक टाइमर मौजूद है जो उपयोगकर्ता को अर्जेंनसी फील कराता है और यूजर जल्द बाज़ी में चक्कर में फंस जाता है। एक के बाद एक इन सभी सवालों के जवाब देने के बाद, यूजर को स्क्रीन कुछ गिफ्ट बॉक्सेस दिखेंगे जिसको क्लिक कर आपको लिखा दिखेगा की आप हुआवेई मेट 40 प्रो स्मार्टफ़ोन जीत चुके हैं। लेकिन इस गिफ्ट को पाने के लिए आपको ये क्विज 5 व्हाट्सएप ग्रुप या 20 व्यक्तिगत चैट में शेयर करना होगा।
इन फ्रौड्स से ऐसे बचें
ज्यादातर मामलों में, गिफ्ट कभी किसी को नहीं मिलता है। लेकिन यूजर्स इसको पाने के लिए दुष्चक्र में फंस जाते हैं। बता दें कि इस क्विज का URL जो यहां दिखाई देता है वह नकली है। जबकि, अधिकांश उपयोगकर्ता इसे नोटिस करने के लिए पर्याप्त सतर्क नहीं हैं। इसलिए, किसी को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी बड़ी कंपनी कभी भी अपनी किसी सर्विस से संबंधित सर्वे करने के लिए कोई गिफ्ट नहीं देती है। ऐसे घोटालों से बचने के लिए, URL लिंक को देखना उचित होगा। यह स्कैमर द्वारा मान्य URL के समान दिखने के लिए बनाया गया है, लेकिन जब आप इस URL को ध्यान से देखेंगे आपको इसमें कुछ जंक और अनवांटेड करैक्टर दिख जाएंगे।

