Report by Manisha:
बिहार बोर्ड 2021 के इंटरमीडिएट का रिजल्ट का मूल्यांकन का कार्य अब समाप्त हो गया। अब बोर्ड इंटर के रिजल्ट की तैयारी कर रहा है। बात दे कि पिछले साल जहां बिहार बोर्ड ने 24 मार्च को इंटर के नतीजों की घोषणा कर दी थी, इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि होली से पहले 24 मार्च तक बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जारी कर देगा। आपको बता दें कि बोर्ड ने इंटर रिजल्ट की तारीख की कोई घोषणा अभी तक नहीं किया है।
आप निचे दिए गए लिंक पर बिहार बोर्ड के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, इसके बाद आपको सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे http://onlinebseb.in व biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021
पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के वज़ह से जहां सभी बोर्ड ने देरी से परिणाम जारी किए थे, वहीं बिहार बोर्ड ने समय पर परिणाम जारी कर के नया कीर्तिमान रचा था। कोरोना महामारी के वज़ह से जहां इस साल कई बोर्ड की परीक्षाएं अभी शुरू नहीं हो पाई हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार बोर्ड नतीजे जारी करने जा रहा है। इससे पहले साल 2019 में बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हुई थीं और परिणाम 30 मार्च को जारी हुए थे। बिहार बोर्ड का दावा हैं कि साल 2020 में उसने पूरी प्रक्रिया में साल 2019 की तुलना में तीन दिन कम समय लिया था। पिछले साल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि समिति ने लगातार दूसरे साल मार्च में रिजल्ट जारी करके पूरे देश में कीर्तिमान बनाया है। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में इस परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया था।

