Bihar DayBihar Day

आज 22 मार्च है, यानी राज्य बिहार का जन्मदिन. बिहार दिवस(Bihar Day) आज ही के दिन सन 1912 में संयुक्त प्रांत से अलग होकर बिहार, राज्य के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व में आया था।बता दें 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाने को ऐलान किया। इसका मुख्य मकसद अपने राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है।

बिहार दिवस समारोह की शुरुआत 2008 में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक दिनी उत्सव के रूप में हुई। इसका विस्तार 2009 से राज्यभर में हुआ। गांधी मैदान में तीन दिवसीय मुख्य समारोह तभी आरंभ हुआ। स्थापना का 98वां समारोह 2010 और 99वां समारोह 2011 में पुरजोर ढंग से मना। 2012 में 110वें स्थापना दिवस पर इस समारोह का उत्कर्ष बिहार ने देखा। इसी साल कवि सत्यनारायण रचित बिहार का राज्यगीत तैयार हुआ-‘मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत वंदन बिहार’…।

इस साल बिहार दिवस 2021 की थीम है -‘जल-जीवन-हरियाली’। इस विषय पर पटना कला एवं शिल्प महाविद्यालय के 40 विद्यार्थियों और 10 कॉलेज के शिक्षकों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी भी ज्ञान भवन में लगाई जा रही है। बीईपी ने आर्ट कालेज के प्राचार्य प्रो. अजय पांडेय के संयोजन में 15 से 17 मार्च को इसको लेकर एक प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। इसके तीन विजेताओं को 22 मार्च को पुरस्कृत भी किया जाएगा।