DanapurDanapur

Report by Manisha:

बिहार में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए पहले एक युवक ने अपने ही दोस्त का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद इस युवक ने घर कमरे में घुसकर नवविवाहिता पत्नी से छेड़खानी की कोशिश की। घर की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना दानापुर के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी पानापुर की है। वही यहां युवक दशरथ राय की बेल्ट से ही गला घोंटकर उसके दोस्त कुणाल ने ही हत्या कर दी।

गुरुवार की सुबह दशरथ का शव गंगा नदी घाट किनारे मिला तो सनसनी फैल गई। दियारावासियों ने शव रखकर पीपापुल जाम कर दिया और आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ। दोस्त के घर खाना खाया और फिर… बताया जाता है कि पुरानी पानापुर निवासी पुण्यदेव राय का 23 वर्षीय पुत्र दशरथ मजदूरी करता था। बुधवार को शाम में मजदूरी करके घर लौटा तो उसका दोस्त कुणाल अपने दोस्तों के साथ उसके घर आया और खाना खाया। उसके बाद सभी दशरथ को लेकर कहीं चले गए। परिजन ने बताया कि रात को दशरथ घर नहीं लौटा। देर रात को कुणाल घर पर आया और दशरथ की पत्नी रीना देवी को दशरथ का मोबाइल व पांच सौ रुपये देते हुए गलत हरकत करने लगा। दशरथ की पत्नी रीना के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने कुणाल को पकड़ लिया और अकिलपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित कुणाल को हिरासत में थाने ले आयी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बेल्ट से गला घोंटकर दशरथ की हत्या की। रीना की दुनिया मेहंदी का रंग छूटने से पहले उजड़ गई.

बताया गया है कि दशरथ की शादी करीब दो माह पूर्व रीना से हुई थी। रीना कोलकाता की रहने वाली है। शादी के बाद ससुराल में आयी रीना अभी परिजनों से ठीक से मिली-जुली भी नहीं थी कि उसके पति की हत्या कर दी गई। शादी के दौरान रानी के हाथ में रचाई गई मेंहदी छूटने से पहले उसकी दुनिया उजड़ गई। गुरुवार की सुबह जब उसे पति की हत्या होने की मनहूस खबर मिली तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। हत्या की खबर पाकर मुखिया सुभाष यादव,भाजपा नेता रंजीत कुमार,पूर्व जिला पार्षद ओमप्रकाश राय पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस से घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। सड़क जाम की खबर पाकर सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार और अकिलपुर प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। अभी तक परिजनों ने कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। बावजूद आरोपित कुणाल को गिरफ्तर कर लिया गया है।