tejasvitejasvi

Report by Manisha:

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही असम समेत पांच राज्यों में सियासी का उत्साह तेज हो गईं है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इन राज्यों में चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीतिक तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को तेजस्वी असम के दौरे पर रवाना हुए। जानकारी के अनुसार , वहां कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों से गठबंधन के संबंध चर्चा करेंगे। तेजस्वी ने कहा नीतीश कुमार अनुकम्पा के मुख्यमंत्री हैं तेजस्वी यादव असम के दौरे पर रवाना होने से पहले सूबे की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर हमला बोला।

आरजेडी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार अनुकम्पा के मुख्यमंत्री हैं। इनसे बिहार संभल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में जो घटना हुई, बिहार में शराब माफियाओं का राज है। वह बिहार में समानांतर व्यवस्था चला रहे हैं और सरकार इसे रोकने में विफल है। सीतामढ़ी की घटना पर मुख्यमंत्री को घेरा आरजेडी नेता ने सवाल उठाया कि आखिर शराब आ कहां से आ रहा। जिस तरह से सीतामढ़ी में घटना हुई, आज पुलिस का ही एनकाउंटर हो रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय है, ऐसे में जिम्मेवारी उन्हीं के पास है। ऐसे में उनको इसका जवाब देना चाहिए। असम दौरे पर तेजस्वी मिलेंगे कांग्रेस और अन्य नेताओं से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार अनुकम्पा के मुख्यमंत्री हैं। थके हुए मुख्यमंत्री, इनसे बिहार संभल नहीं रहा है।

वहीं असम दौरे को लेकर आरजेडी नेता ने कहा कि हम गुवाहाटी में बदरुद्दीन अजमल हैं, उनकी पार्टी के नेता हैं उनसे मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं से भी मिलेंगे। इसके साथ ही मां कामाख्या का भी आशीर्वाद लेंगे। असम में तीन चरणों में चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव आयोग के मुताबिक असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होगा। मतदान के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।