gyagya

Report by Manisha:

बिहार के गया जिले में सोशल मीडिया पर स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी व मारपीट करने का वीडियो वायरल है। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस ने स्कूली छात्रा के साथ बेइज्जती करने वाले युवकों की पहचान कर ली है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए दोषी युवकों की छापेमारी कर रही है। यह वीडियो 20 फरवरी का है।

दरअसल फतेहपुर थाना क्षेत्र की स्कूली छात्रा गांव के ही प्रेमी युवक के साथ फतेहपुर के वृंदावन-गोबरदाहा इलाके में घूम रही थी। इसी समय कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने छात्रा के साथ बेइज्जती की और मारपीट करते हुए वीडियो बना लिया तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में छात्रा वीडियो नहीं बनाने के लिए युवकों से विनती करती दिख रही है। इसका उन युवकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। युवक छात्रा के प्रेमी को पिटते दिख रहे हैं।

बता दे एसएसपी आदित्य कुमार ने युवकों की पहचान कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश फतेहपुर थानाध्यक्ष को दिया। युवकों की पहचान कर कुछ ही घंटे में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी। वीडियो वायरल होने के बाद तीनों लड़कों की पहचान हो गई है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। -आदित्य कुमार, एसएसपी, गया