ayodhya

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली (Diwali) की पूर्व संध्या पर योगी सरकार के दीपोत्सव समारोह (Deepotsav Celebrations) के दौरान ‘राम की पैड़ी’ में 15.76 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाने पर ‘तेल के दीयों के सबसे बड़े प्रदर्शन’ के लिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया। यह रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी में बनाया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु, आम जनता, गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने जैसे ही इस रिकॉर्ड के बनने की घोषणा की, अयोध्या का पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया, और प्रधान मंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों और छात्रों ने इस रिकॉर्ड को बनाने में काफी योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में जिस साल दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी, उसी साल 2017 में 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। तब से यह संख्या लगातार बढ़कर 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख और 2021 में 9.41 लाख हो गई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *