AIIMS Bilaspur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इस एम्स की अधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2017 में रखी थी।

एम्स बिलासपुर 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड वाला एक अत्याधुनिक अस्पताल है, जिसका निर्माण 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। 247 एकड़ में फैला यह अस्पताल 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक से लैस है।

इस अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम आदिवासी और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह हर साल MBBS कोर्स के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग कोर्स के लिए 60 छात्रों को प्रवेश देगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *