Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार (State Funeral) में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूके का दौरा करेंगी। वह 17 से 19 सितंबर से लंदन में होंगी। महारानी का अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा, जिसमें दुनिया भर के लगभग 2,000 अतिथि होंगे, जिनमें लगभग 500 गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इसके बाद, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को महल के किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने एक स्टेटमेंट में कहा, “ब्रिटेन की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल राष्ट्र की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 08 सितंबर 2022 को निधन हो गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया। भारत ने रविवार, 11 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय शोक का दिन भी मनाया।”

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *