दिल्ली (Delhi) के न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में आग लगने वाली इमारत से अब तक 12 कर्मियों को बचाया जा चुका है। इमारत में 3 मंजिल के साथ ग्राउंड शामिल है और आग मुख्य रूप से पहली मंजिल पर है। घटना स्थल से इसके वीडियो भी सामने आए हैं इसमें देखा जा सकता है कि भयंकर तरीके से लगी हुई है। आसपास अफरातफरी मच गई थी क्योंकि इमारत से निकल रहा धुआं दूर-दूर तक दिख रहा है।
हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि बिल्डिंग में आग कैसे लगी है। बता दें की न्यू अशोक नगर में जिस बिल्डिंग में आग लगी वह मेट्रो लाइन के पास मौजूद है।
