earthquake

अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप के पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) में 215 किमी की दूरी पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार आज सुबह 5:57 बजे महसूस किए गए इस भूकंप के झटके की तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल मापी गई है। इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

इससे पहले सुबह 2.54 बजे पोर्ट ब्लेयर से 244 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भी 4.4 तीव्रता का झटका लगा था। NCS के अनुसार, द्वीप पर भूकंप की एक सीरीज की सूचना मिली है। पहला भूकंप सोमवार शाम 5.18 बजे द्वीपों के आसपास के क्षेत्र में आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, और भी झटके आते गए, जिनमें से अधिकांश रिक्टर पैमाने पर 4.5-मार्क के आसपास थे।

इससे एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के डोडा (Doda) जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। NCS ने दो दिनों में कम से कम 24 झटके दर्ज किए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *