Venice, Italy

वैसे तो दुनिया में घूमने के लिए कई शहरें हैं लेकिन समुद्र तट, झील और पहाड़ियों से घिरे वेनिस (Venice) शहर में खूबसूरती के कई खजाने छिपे हैं। पानी पर तैरता ये खूबसूरत शहर किसी दूसरी दुनिया का आइलैंड सा लगता है, जैसा की हम लोक कथाओं में सुना करते हैं। इटली की राजधानी वेनिस अपनी सुंदरता और लैंडस्केप के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, और अब इस शहर को घूमने का ख्वाब देखने वाले लोगों को एक खास फीस देनी होगी। दरअसल, वेनिस शहर देखने के लिए आने वाले लोगों को अलग से टूरिस्ट एंट्री फीस (Entry Fees) देनी होगी। वेनिस इस तरह का एंट्री फीस वाला नियम लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है।

वेनिस में अगले साल जनवरी से आने वाले टूरिस्ट के लिए एंट्री फीस को अनिवार्य कर दिया गया है। इस बात की घोषणा वेनिस के टूरिज्म चीफ सिमोन वेंटुरिनी (Simone Venturini) ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य “ओवरटूरिज्म” की समस्या को कम करना है। ओवरटूरिज्म का मतलब होता है किसी स्थान विशेष पर टूरिस्ट की, जरूरत से ज्यादा संख्या होना, जिसके कारण वहां का पर्यावरण नष्ट हो और जिसका बुरा प्रभाव वहां रहने वाले लोगों पर पड़े।

वेनिस शहर काफी समय से इस समस्या का सामना कर रहा था। वेनिस में टूरिस्ट की ज़रूरत से ज़्यादा संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन एंट्री फीस से जुटाए गए पैसों से वेनिस शहर के मेंटेनन्स के फंडिंग से पहले योजना की लागतों को कवर करने में मदद मिलेगी, जो वेनिस के निवासियों पर लगाए गए टैक्सों को कम करने में भी मदद करेगा।

वेनिस शहर में टूरिस्ट को यात्रा करने से पहले अपनी यात्रा ऑनलाइन बुक करनी होगी, जिसके लिए एंट्री फीस 3 से 10 यूरो तक होगी, यानी की लगभग 247 से लेकर 823 रुपये। हालाँकि, ये कीमत टूरिस्ट के भीड़ के अनुसार अलग-अलग होगी, यानी की जितने अधिक टूरिस्ट होंगे टिकट की कीमत उतनी अधिक होगी। यही नहीं जो लोग एंट्री फीस नहीं देंगे उनपर 50 यूरो से लेकर 300 यूरो का जुर्माना भी लगेगा, यानी की लगभग 4,116 रुपये से लेकर 24,701 रुपये।

एंट्री बुक करने वाले टूरिस्ट के टिकटों के चेकिंग के लिए पूरे शहर में टिकट कंट्रोलर होंगे। टूरिस्ट को शहर में एंटर करने के लिए रेलवे स्टेशन पर टर्नस्टाइल पर एक क्यूआर कोड प्रस्तुत करना होगा। अगर वेनिस में एंटर करने के लिए कोई टूरिस्ट टिकट खरीदना भूल जाता है तो उन्हें याद दिलाने के लिए शहर के एंट्री पॉइंट्स पर नोटिस और अनाउंसमेंट भी होगी।

हालाँकि, वेनिस में एंटर करने वाले हर लोग को ये एंट्री पेमेंट नहीं करना होगा। वेनिस में एंट्री फीस के लिए कई लोगों को छूट दी जाएगी। इसमें छह साल से कम उम्र के बच्चों को छूट दी जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांगों, घर के मालिकों, स्वास्थ्य कारणों से रिश्तेदारों से मिलने आने वाले और किसी खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में आने वाले लोगों को छूट दी जाएगी। वेनिस में रात भर होटल में रुकने वाले मेहमानों को भी एंट्री फीस नहीं देना होगा क्योंकि वे पहले से ही अपने होटल में एक टूरिस्ट टैक्स का भुगतान कर रहे होंगे।

वेनिस शहर में एंट्री के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। 16 जनवरी 2023 से इस शहर की यात्रा करने वाले टूरिस्ट को एंट्री फीस देने के बाद ही एंट्री मिलेगी। अगर आप भी वेनिस शहर जा रहे हैं तो इस बात को ध्यान में ज़रूर रखियेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *