अभिनेता जॉनी डेप (Johnny Depp), जिन्होंने पूर्व पत्नी एंबर हर्ड (Amber Heard) के खिलाफ अपना मानहानि का केस (Defamation Case) जीता, ने अपनी जीत के बाद एक शानदार जश्न मनाया है। जॉनी डेप ने ब्रिटिश संगीतकार जेफ बेक (Jeff Beck) और लगभग 20 अन्य लोगों के साथ ब्रिटेन के एक भारतीय रेस्तरां में लगभग 62,000 (48.1 लाख रुपये) डॉलर खर्च करके रेस्टोरेंट में पार्टी दिया। इस सेलिब्रेटी डिनर का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया गया था।
58 वर्षीय डेप ने वाराणसी रेस्टोरेंट (Varanasi Restaurant) में “ऑथेंटिक भारतीय व्यंजन,” कॉकटेल और गुलाब शैम्पेन का आनंद लिया, जिसे “बर्मिंघम का सबसे बड़ा भारतीय रेस्तरां” कहा गया। वाराणसी रेस्टोरेंट ने इंस्टाग्राम पर डेप की तस्वीरें शेयर कीं। इस धरती पर सबसे चर्चित व्यक्ति अभी कल रात हमारे साथ डिनर पर शामिल हुए। जॉनी डेप और जेफ बेक की उपस्थिति में हमें सबसे ज्यादा खुशी हुई। कितना अद्भुत और विनम्र अनुभव है। केवल वाराणसी रेस्तरां में।”
बता दें की, जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ मानहानि का यह हाई-प्रोफाइल केस जीत लिया है। जॉनी ये साबित करने में सफल रहे कि एंबर ने उन्हें बदनाम किया है। वर्जीनिया (Virginia) के फेयरफैक्स (Fairfax) में चले इस मुकदमे में जॉनी डेप को जीत हासिल हुई। लंबी सुनवाई के बाद जूरी ने एंबर को जॉनी डेप को 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के आदेश दिया है।
