Old Lost City

इतिहास के गर्भ में क्या छिपा है, इस सवाल का जवाब देना बहुत ही मुश्किल है। इतिहास को खंगालते हुए इराक से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, इराक (Iraq) के कुर्दिस्तान (Kurdistan) क्षेत्र में एक 3,400 साल पुराना शहर मिला है। जर्मन और कुर्द पुरातत्वविदों के एक इंटरनेशनल ग्रुप ने टिगरिस नदी (Tigris River) के नीचे हज़ारों साल पुराने इस शहर का पता लगाया है।

इस शहर को मित्तानी साम्राज्य (Mitanni Empire) ने 1475 ईसा पूर्व और 1275 ईसा पूर्व के बीच बसाया था। यह शहर टिगरिस नदी के तट पर मोसुल बांध में पानी कम होने के कारण बाहर आया है। नदी के तट पर मिले अवशेषों में मिट्टी-ईंट की दीवार, बहुमंजिला इमारत, कई टावर के साथ-साथ अन्य बड़ी संरचनाएं भी मिली हैं। यहां से मिट्‌टी के कुछ क्युनिफॉर्म टैबलेट भी मिले हैं। बता दें कि क्युनिफॉर्म लिखने की एक प्राचीन शैली है।

इस खोज की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जलमग्न होने के बावजूद भी इस शहर की मिट्टी-ईंट की दीवारें अच्छी तरह से संरक्षित थीं। 1980 के दशक की शुरुआत में जब यहां मोसुल (Mosul) बांध बनाया गया था तब ये शहर दफन हो गया था, लेकिन सूखा पड़ने के कारण एक बार फिर यह साम्राज्य सतह पर आ गया है। University of Freiburg के मुताबिक शहर ताम्र युग से जुड़ा है। इस खोज के बाद मित्तानी साम्राज्य के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *