दिल्ली-के-बवाना-इंडस्ट्रियल-इलाके-में-लगी-भीषण-आग

मुंडका, नरेला और रोहिणी कोर्ट के बाद अब दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में आग लगी है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आग लगने का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके के एक मैनुफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गयी है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद हैं।

फिलहाल, अभी तक इस आग से न तो किसी के हताहत होने की खबर है और न ही आग लगने की वजह का पता चल पाया है। आग लगी इस इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। जिसकी लपटें भी काफी भयावह नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है वह थिनर फैक्ट्री है और यहां करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली।

फायर ब्रिगेड की टीमें अभी भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंची हुई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहीं 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के पहली मंजिल पर रखे इलेक्ट्रिक आइटम जैसे इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एफएम आदि के शॉर्ट शर्किट से आग लगी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *