ssc

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट, जारी कर दिया है। शुक्रवार, 8 अप्रैल को जारी किये गए रिजल्ट को उम्मीदवार SSC के ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जा कर देख सकते हैं।

मालूम हो, एसएससी साल 2019 में कुल 8428 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। जिसमें से अभी 7700 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाया है।

अनारक्षित वर्ग में 3577 पदों के सापेक्ष 3285 अभ्यर्थियों की चयन हो सका है। यानि 292 पद खाली रह गए। इसी प्रकार ओबीसी के 2116 पदों पर 1912, एससी के 1215 पदों पर 1107, एसटी के 674 पदों पर 615 जबकि ईडब्ल्यूएस के 846 पदों के सापेक्ष 781 अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  • सीजीएल 2019 के रिजल्‍ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • रिजल्ट टैब पर जाएं। 
  • सीजीएल 2019 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

Official Notification

SSC CGL Result List 1

SSC CGL Result List 2

SSC CGL Result List 3

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *