Bhagwant Mann Singh

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ये शपथ भगत सिंह के पुश्तैनी गांव खटकर कलां में एक मेगा इवेंट में ली। मान को शपथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने दिलाई। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व राघव चड्ढा भी मौजूद रहें।

मान ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “पंजाब की ख़ुशहाली और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए ग्रहण की गई यह बदलाव की शपथ पंजाब को हसता खेलता रंगला पंजाब बनाएगी। शिक्षा, व्यापार, किसानी व रोजगार को शिखरों पर पहुँचाएगी। ‘आप’ की सरकार, बनाएगी सुनहरा और रंगला पंजाब।”

हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। संगरूर जिले के धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े भगवंत मान ने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी पर 58,206 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत हासिल की। भगवंत मान सीएम बनने से पहले दो बार संगरूर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *