रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों, डोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्क (Lugansk) को स्वतंत्र राज्य की मान्यता दे दी है। पूर्वी यूक्रेन में स्वघोषित पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ दोनेत्स्क और लुहांस्क रूस समर्थित विद्रोहियों का घर है। ये विद्रोही 2014 से ही यूक्रेन से लड़ रहे हैं।
पुतिन ने टीवी पर रूस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “जिन लोगों ने हिंसा, रक्तपात, अराजकता का रास्ता अपनाया, उन्होंने डोनबास मुद्दे के सैन्य समाधान को छोड़कर किसी अन्य समाधान को न पहचाना और न ही पहचानते हैं। इस संबंध में, मैं डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की स्वतंत्रता और संप्रभुता को तुरंत मान्यता देने के लिए लंबे समय से लंबित निर्णय लेना आवश्यक समझता हूं।”
यूरोपीय संघ (European Union) ने यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के रूस के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि वह इसमें शामिल लोगों पर प्रतिबंध लगाएगा। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा। रूस के इस क़दम से इलाक़े में शांति वार्ता का अंत हो सकता है।
The recognition of the two separatist territories in #Ukraine is a blatant violation of international law, the territorial integrity of Ukraine and the #Minsk agreements.
— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) February 21, 2022
The EU and its partners will react with unity, firmness and with determination in solidarity with Ukraine.
